HealthCare Awards

N Valarmathi Passes Away

ISRO Scientist N Valarmathi
Pic Supply: Twitter

चेन्नई: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की वैज्ञानिक एन वलारमथी अब इस दुनिया में नहीं रही। भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। 

यह भी पढ़ें

चंद्रयान-3 मिशन में काउंटडाउन की अवाज वैज्ञानिक वलारमथी की थी
वैज्ञानिक एन वलारमथी का निधन दो सितंबर यानी शनिवार की शाम चेन्नई  में निधन हो गया  था। वह देश की पहले स्वदेशी रडार इमेजिंग सेटेलाइट RISAT की परियोजना निदेशक भी थीं। वलारमथी चंद्रयान-3 मिशन में भी शामिल थीं। काउंटडाउन की आवाज उन्हीं की थी।

राजधानी में लीं अंतिम सांस
तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वैज्ञानिक वलारमथी ने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी





Supply hyperlink

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *