नई दिल्ली: आज यानी शुक्रवार 27 अक्टूबर को PM नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) अब से कुछ देर बाद यानी सुबह 9:45 बजे प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 7वें भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस ख़ास कार्यक्रम के दौरान PM मोदी देशभर में शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5G यूज केस लैब्स’ प्रदान करेंगे।
IMC 2023!
All set to welcome Hon’ble PM @narendramodi Ji. pic.twitter.com/U7BU8Uxu41— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 27, 2023
जानकारी दें कि इन प्रयोगशालाओं को ‘100 5G लैब्स पहल’ के तहत विकसित किया जा रहा है। वहीं ‘100 5G लैब पहल’ 5G के विकास को प्रोत्साहित करके 5G तकनीक से जुड़े अवसरों को साकार करने का एक बड़ा और ख़ास प्रयास है। यह भारत की विशिष्ट जरूरतों के साथ-साथ वैश्विक मांगों को भी पूरा करेगा।
बता दें कि इस ख़ास पहल से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, परिवहन जैसे विभिन्न सामाजिक-आर्थिक क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा देश को 5G तकनीक के इस्तेमाल में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस पहल को स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है।
India Cellular Congress 2023 #IMC2023, asia’s main know-how competition has set stage to showcase the state-of-the-art know-how in telecom and affiliate sector.
Take a look at a few of the main stakeholders stalls who will able to showcase their improvements and concepts. 👇 pic.twitter.com/M8gHQ6668H— DoT India (@DoT_India) October 24, 2023
यह भी जानकारी दें कि भारतीय मोबाइल कांग्रेस 2023 का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहा है। IMC का यह 7वां एडिशन होगा। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस इवेंट में करीब 1 लाख लोग शामिल होंगे। इसी के साथ इस शानदार टेक इवेंट में 31 देशों के 1300 से अधिक प्रतिनिधि और 400 स्पीकर्स भी भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें