मुंबई: गूगल अपनी सर्विस को हमेशा अपडेट कर अपने कंज्यूमर्स के लिए नए-नए फीचर्स ले कर आता है। इसी क्रम में अब कंपनी ने Google I/O में AI-पॉवर्ड गूगल सर्च को पेश किया है, जिससे अब गूगल पर सर्च करने का तरीका बिलकुल बदल जाएगा। हालांकि ये सर्विस अमेरिका में पहले से ही मौजूद है।

अब आज से इसे भारत और जापान में एक्टिव कर दिया गया है। इस नई सुविधा को हिंदी और अंग्रेजी में भाषा में शुरू किया जाएगा और उसके लिए फीडबैक भी लिया जाएगा। गूगल इसे क्रोम डेस्कटॉप और एंड्रॉयड या iOS ऐप पर पेश करेगा। इसमें सर्च रिजल्ट के साथ-साथ स्नैपशॉट भी मिलेगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोग अपनी वंचित प्रश्नों को टाइप करके या वॉयस इनपुट का उपयोग करके अपनी स्थानीय भाषाओं में जेनरेटिव AI क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

पिछले साल दिसंबर में, Google ने ‘India-first and India-centric improvements” के साथ सरल तरीके से AI का उपयोग किया था, जो दो भाषा का उपयोग करने वाले यूजर्स की जरूरतों, फोन कैमरे का उपयोग करके खोज करने के नए तरीकों पर ध्यान केंद्रित करता है। गूगल ने बताया है कि सर्च अपनी नई Generative AI क्षमताओं के साथ वह लोगों को जरूरी जानकारी दिखाएगा। इसमें और गहराई से खोज करने की प्रेरणा मिलेगी। यह सुविधा उन उपभोक्ताओं के लिए बहुत फायदेमंद होगा, जो अपनी अधिकांश जानकारी के लिए इंटरनेट का उपयोग करते हैं। ये इन यूजर्स की सर्च स्पीड को बढ़ाने में सहायक होगा।





Supply hyperlink

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *