आज शाम साढ़े सात बजे वानखेडे स्टेडियम में आईपीएल की सबसे सफल टीम, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2022 की विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT) को ललकारेगी। आइए जानें आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों के हेड टू हेड आंकड़े।
गौरतलब है कि GT की टीम का आईपीएल में यह दूसरा सीजन है। अपने पहले सीजन में ही IPL 2022 की बाज़ीगर बनी Gujarat Titans ने इस ताज़ा IPL 2023 के सीज़न में भी अब तक सबसे शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक खेले कुल 11 मैचों में उसने 8 में जीत दर्ज़ की है और सिर्फ़ 3 मुकाबले गंवाए हैं। कुल 16 प्वाइंट्स लेकर IPL 2023 के Factors Desk में नंबर वन पर विराजमान है।
आईपीएल कनितिहास बता है कि Mumbai Indians और Gujarat Titans के बीच अब तक कुल 2 मैच खेले गए हैं। जिसमें IPL 2022 में 6 मई 2022 को MI vs GT मुकाबले में MI ने GT को 5 रनों से हराया था। जबकि, IPL 2023 के ताज़ा सीजन में आज से पहले एक मैच इन दोनों टीमों के बीच 25 अप्रैल
ताज़ा सीजन की बात करें, तो इस सीजन में GT का पलड़ा भारी नज़र आता है। लेकिन, MI की टीम भी दमदार है। मैदान भी आज उनका है। ऐसे में आज MI हर हाल में GT को हराने के लिए जान झोंक देगी।
यह भी पढ़ें
आज मैदान में दो ऐसी दमदार टीम का आमना सामना होने जा रहा है, जिसमें प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर मौजूद GT डिफेंडिंग चैंपियन है और दूसरी तरफ 5 बार की चैंपियन MI की टीम। और, दोनों ही टीमें अपना पीछा मैच जीतकर आज मैदान में आ रही हैं।
दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ियों के नाम-
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI IPL 2023 Group)
सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन।
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans GT IPL 2023 Group)
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya Captain), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे, जयंत यादव , आर साई किशोर, नूर अहमद, केन विलियमसन, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।
विनय कुमार