अहमदाबाद: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में शुक्रवार को मुंबई इंडिंयस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) के क्वालीफ़ायर-2 मैच खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी ने अच्छे प्रदर्शन दिखाते हुए अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। वहीं, मुंबई इंडियंस Mumbai Indians) की टीम ने एक बार फिर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया। इस मैच में मुंबई के एक खिलाड़ी से ऐसी चूक हो गई, जिसकी सजा पूरी टीम को मिली। 

यह भी पढ़ें

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेल रहे टिम डेविड ने मैच के दौरान एक गलती की। इसकी कीमत पूरी टीम को चुकानी पड़ी। टिम डेविड ने इस मैच में एक कैच छोड़ा था। गुजरात की पारी का छठा ओवर क्रिस जॉर्डन कर रहे थे। इस ओवर में टिम डेविड ने शुभमन गिल का कैच छोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर टिम डेविड की काफी आलोचना हो रही है। मुंबई इंडियंस के फैंस इस हार के लिए टिम डेविड को जिम्मेदार ठहरा रहे है। कई लोग कमेंट्स कर टिम को खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘टिम डेविड कभी भी पोलार्ड की जगह नहीं ले सकते।’ 

दो बार मिला जीवनदान 

उस समय गिल केवल 30 रन बनाकर खेल रहे थे। यही नहीं शुभमन गिल को भी 8वें ओवर में दो बार जीवनदान मिला। गिल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने कैच छोड़ शुभमन गिल को मौका दिया। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। शुभमन ने 60 गेंदों में 129 रनों की पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। उनकी बल्लेबाजी के दम पर ही गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी।





Supply hyperlink

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *