File Picture

-विनय कुमार

IPL 2023 का सीज़न Chennai Tremendous Kings (CSK) के लिए महत्वपूर्ण है। IPL की दूसरी सबसे कामयाब टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का बतौर खिलाड़ी यह आखिरी सीज़न होगा। ऐसे में टीम चाहेगी कि ट्रॉफी जीतकर एमएस धोनी को फेयरवेल दी जाए और धोनी भी चाहेंगे कि टीम को एक बार और चैंपियन बनाकर रिटायर हों। जिसके लिए टीम में घातक खिलाड़ियों का होना जरूरी है। ताज़ा ख़बर ये है कि CSK के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी दीपक चाहर (Deepak Chahar) पूरी तरह फिट होकर CSK कैंप में शामिल हो गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स अब तक कुल 4 बार चैंपियन रही है। IPL 2010, IPL 2011, IPL 2018 और IPL 2021 में CSK चैंपियन बनी। IPL 2022 का सीज़न चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा निराशाजनक था। इंजर्ड होने की वजह से दीपक चाहर नहीं खेल पाए थे।

दीपक चाहर पिछले शनिवार को चेन्नई पहुंच चुके हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। चाहर एक खतरनाक गेंदबाज होने के साथ लोअर ऑर्डर की बैटिंग में भी बढ़िया खेलते हैं।

गौरतलब है कि चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेपौक में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एमएस धोनी की कप्तानी में जोरदार प्रैक्टिस कर रही है। IPL 2023 में CSK का पहला मैच GT (Chennai Tremendous Kings vs Gujarat Titans) से 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। यह इस आगामी सीज़न का भी पहला मैच होगा। अबकी  बार, IPL 2023 होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। यानी, धोनी अपने होम ग्राउंड (चेन्नई) में भी खेलेंगे। धोनी 4 साल बाद अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगे। गौरतलब है कि धोनी ने इच्छा भी जताई थी कि वे अपने होम ग्राउंड में खेलकर IPL से विदाई लेना  चाहेंगे।





Supply hyperlink

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *