मुंबई: आईपीएल के 16वें सीजन (IPL 16) में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (Mumbai Indians vs Gujarat Titans) के बीच कही रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने कमाल कर दिखाया। वह अपने पिता से एक कदम आगे निकल गए है।
यह भी पढ़ें
आईपीएल में डेब्यू करने के बाद अर्जुन (Arjun Tendulkar) को पहली बार बल्लेबाजी करने का मौका मिला। वहीं, उन्होंने इस मौके पर शानदार छक्का जड़कर बता दिया कि, वह मास्टर ब्लास्टर के बेटे है। सोशल मीडिया पर अर्जुन तेंदुलकर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने गुजरात के गेंदबाज मोहित शर्मा की एक गेंद पर शानदार छक्का जड़ा हैं।
Arjun goals BIG 🎯#GTvMI #IPLonJioCinema #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/cF4DZVviUm
— JioCinema (@JioCinema) April 25, 2023
दरअसल, गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच के आखिरी ओवर में मुंबई के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) क्रीज पर खड़े थे। गुजरात के कप्तान हार्दिक ने आखिरी ओवर मोहित शर्मा को दिया। मोहित ने जैसे ही आखिरी ओवर की पहली गेंद डाली, अर्जुन ने तूफानी पारी खेलना शुरू कर दिया। अर्जुन ने मोहित की गेंद पर छक्का जड़कर सबको हैरान कर दिया। अर्जुन का छक्का देखकर खुद मोहित शर्मा भी थोड़े मायूस हो गए। अब सोशल मीडिया पर अर्जुन के इसी शॉट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
First six within the IPL for Arjun Tendulkar 👏
🎥: JioCinema #GTvMI #ArjunTendulkar #IPL2023 #TATAIPL2023 #CricketTwitter
— Area of interest Sports activities (@Niche_Sports) April 25, 2023
बता दें कि, अर्जुन तेंदुलकर ने गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में 9 गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली। हैरानी की बात यह है कि, जिस मोहित शर्मा की गेंद पर अर्जुन ने छक्का जड़ा था। उसी गेंदबाज ने अर्जुन को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
मैच की बात करें तो, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 207 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 152 रन बना सकी। गुजरात की यह पांचवी जीत है। इसके साथ ही गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरी नंबर पर पहुंच चुकी है।