Picture Supply : IPL
RCB Workforce

RCB की टीम आईपीएल में आज तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। जबकि टीम के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। IPL 2023 में आरसीबी की टीम अपना पहला मैच 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी, लेकिन इससे पहले ही टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। ये प्लेयर विस्फोटक बैटिंग में माहिर है। 

ये खिलाड़ी हुआ चोटिल 

इंग्लैंड ने बांग्लादेश दौरे पर वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली, लेकिन इस दौरे पर इंग्लैंड के विल जैक्स चोटिल हो गए और बीच सीरीज से स्वदेश लौट गए। दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान उनके जांघ में चोट लग गई। उनके जल्दी ठीक होने की संभावना नहीं है। जबकि आईपीएल 2023 शुरू में होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है। 

पाकिस्तान दौरे पर किया शानदार प्रदर्शन 

आरसीबी की टीम ने विल जैक्स को 3.2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था, लेकिन अगर वह लंबे समय तक चोटिल रहते हैं, तो आरसीबी की परेशानियां बढ़ सकती हैं। जैक्स ने पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। जनवरी में, वह SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए खेले, फिर इंग्लैंड के बैक-अप टेस्ट स्पिनर के रूप में न्यूजीलैंड गए। 

इंग्लैंड के लिए खेले तीनों ही फॉर्मेट 

आरसीबी की टीम के ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड पहले से ही चोटिल हैं। मैक्सवेल के कवर के तौर पर विल जैक्स को चुना गया था। अब जैक्स की चोट से आरसीबी को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए तीनों ही तीनों ही फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 89 रन, 2 टी20 मैचों में 40 रन और 2 वनडे मैचों में 27 रन। वहीं, टी20 क्रिकेट में उनके नाम 2802 रन दर्ज हैं, जिसमें तूफानी शतक दर्ज है। 

IPL 2023 के लिए आरसीबी की टीम: 

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, विल जैक्स, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव

यह भी पढ़े: 

WPL 2023 Factors Desk: जीत के बाद भी पहले नंबर पर नहीं पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, बना ये नया समीकरण

IPL 2023 से पहले ही लखनऊ की टीम ने लिया बड़ा फैसला, अचानक कर दिया बदलाव

Newest Cricket Information





Supply hyperlink

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *