Pic: Social Media

नई दिल्ली. पंजाब (Punjab) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां आज पुलिस ने खालिस्तानी सपोर्टर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार (Amrir Pal Arrest) कर लिया है। जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह पंजाब के नकोदर के पास एक गुरुद्वारे में छुपा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब सरकार ने कल यानी रविवार 12 बजे तक के लिए राज्य में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

आज इसके पहले पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी जालंधर के शाहकोट मलसिया में हुई है, जबकि अमृतपाल सिंह के खुद मौके से भाग गया था। पुलिस तब से फिलहाल अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही थी, और अब जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी भी हो गई है। हालांकि इसके पाहले आज सोशल मीडिया पर अमृतपाल के साथियों ने एक वीडियो शेयर करके अमृतपाल के समर्थकों को जल्द से जल्द लाइव भेजी जा रही लोकेशन पर पहुंचने के लिए कहा था। 

दरअसल इसके पहले पुलिस को यह सूचना थी कि आज अमृतपाल सिंह की तरफ से जालंधर के शाहकोट मलसियां में खालसा वहीर को निकाला जाना था। भारी संख्या में समर्थक गुरुद्वारा साहिब में इकट्‌ठे हो रहे थे।

गौरतलब है कि, अमृतपाल सिंह के खिलाफ इस समय 3 मामले दर्ज हैं। इनमें दो अजनाला थाने में हैं। पुलिस काफी लंबे समय से उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयारियां कर रही थी।जानकारी हो कि, बीते महीने अमृतपाल और उसके समर्थक तलवारें और पिस्तौल लहराते हुए अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाने में घुस गए थे। इस दौरान, अमृतपाल के एक करीबी को छुड़ाने के लिए उनकी पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हो गई थी।

 





Supply hyperlink

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *