इंडियन क्रिकेट टीम के कुल कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी जबतक क्रिकेट के ग्राउंड पर रहे अपने चौके छक्कों से लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर करते रहे। ग्राउंड पर आज भी धोनी को लोग मिस करते हैं। क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद धोनी से जुड़ी कोई खबर भी नहीं आई। लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। क्रिकेट की दुनिया पर धाक जमाने के बाद धोनी पर फिल्मी दुनिया पर राज करने की तैयारी में हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम और कास्ट भी अनाउंस कर दिया गया है। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर भी किया गया, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।


धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही पहली तमिल फिल्म LGM यानी ‘लेट्स गेट मैरिड’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया। महज 3 घंटे पहले इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज हुए इस पोस्टर पर 1 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं 1 लाख 53 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। इस फिल्म में साउथ एक्टर हरिश कश्यप और इवाना मेन लीड में नजर आने वाले हैं।

साक्षी हैं फिल्म की प्रड्यूसर

फिल्म ‘एलजीएम’ का डायरेक्शन रमेश थमिलमानी ने किया है वहीं इसकी प्रड्यूसर धोनी की बीवी साक्षी सिंह हैं। रमेश की भी यह पहली फिल्म है। मेकर्स के अनुसार यह एक कम बजट की बेहतरीन फिल्म साबित होगी। इस फिल्म में हरिश और इवाना के अलावा नादिया और योगी बाबू ने नाम का भी ऐलान किया गया है।





Supply hyperlink

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *