दरअसल, अदालत ने सूरज पंचोली को सबूत के अभाव की वजह से बरी किया है। कोर्ट ने उनको दोषी नहीं पाया है। अब इस फैसले के बाद एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। लिखा- सच्चाई की जीत हुई। इतना ही नहीं, उन्होंने मीडिया में मिठाई बंटवाई और अब वो सिद्धिविनायक मंदिर भी गए। यहां वह भले आशीर्वाद लेने और भगवान का शुक्रियाअदा करने पहुंचे हों लेकिन उनको लोगों ने बुरी तरह छेंक लिया।
Jiah Khan Case Verdict: राबिया खान के हाईकोर्ट जाने के बयान पर सूरज पंचोली की मां बोली ‘जो चाहें कर लें’
सूरज पंचोली की हुई आलोचना
सूरज पंचोली का एक वीडियो वायरल हुआ, जहां उन्हें भगवान गणेश की तस्वीर हाथ में लिए देखा गया। वह पापराजी को पोज दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने जूते छूने के बाद भगवान गणेश की फोटो को पकड़ रखा था, जिसके कारण उन्हें लोगों द्वारा बुरी तरह ट्रोल किया गया। उन्होंने ‘हैंड वॉश कर’ जैसे कमेंट किए गए। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जूते टच कर के फिर भगवान की फोटो टच किया। क्यों जाते हैं ऐसे लोग मंदिर जब कुछ पता ना हो।’
सूरज ने जिया के बारे में बात की
सूरज ने ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि आज वह बिल्कुल नए इंसान की तरह जागे हैं। उन्होंने अपनी घटना और जिया के साथ संबंधों पर भी खुलकर बात की और कहा, ‘जिया के साथ जो हुआ वह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन यह मेरे कंट्रोस से बाहर था। उसे मेरी उतनी जरूरत नहीं थी जितनी उसे अपने परिवार की जरूरत थी। उसे अपने परिवार से प्यार और सपोर्ट की जरूरत थी न कि अपने बॉयफ्रेंड से। मैं शायद ही उसे 5 महीनों से जानता था। मैंने उस समय में सबसे अच्छा किया जो मैं कर सकता था।’