गलतियों से सीखने वाले को समझदार और गलतियों को जानने के बाद उसे दोहराने वाले को मूर्ख कहते हैं। शायद आपके यहां कुछ और भी कहते हों। पता नहीं। मगर मनीषा रानी की अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं। उन्हें इतना समझाया गया। इतने ताने मारे गए। लेकिन उनकी अक्ल जैसे घास चरने गई हो। उनके पल्ले कुछ पड़ता ही नहीं। शुरू में वह अच्छी लगीं। एंटरटेनिंग लगीं। लेकिन अब वो फूल-टु इरिटेटिंग लग रही हैं। उनकी आवाज तो छोड़िए, उनकी हरकतें भी अब कानों और आंखों में सूई की नोंक की तरह चुभने लगी हैं। उनके फैन्स भले उन पर फक्र कर रहे हों। छाती चौड़ा करके मोहल्ले में घूमते हों, लेकिन एम वैरी सॉरी बाबू। हमें अब आप फूटी आंख नहीं सुहा रही हैं।

जब वीकेंड का वार आता है और मनीषा रानी की क्लास लगाई जाती है तो वो एकदम बुद्धू जैसी बन जाती हैं। जैसे उनको कुछ पता ही नहीं है। कई बार ऐसा भी लगता है कि वह शहनाज गिल को कॉपी करने की भी कोशिश करती हैं। जो उनका नैचुरल था, चीजों को न समझ पाने का। वो मनीषा रानी कॉपी पेस्ट करते हुए दिखाई देती हैं। उदाहरण देकर आपको समझाते हैं। आपने देखा होगा, मनीषा को पूरा गेम पता होता कि अगर ये हुआ, तो इसका परिणाम क्या होगा, किसी ने अगर कुछ बोला तो उसका असल मतलब क्या होगा। लेकिन जब सलमान खान उनको समझाते हैं, तो वह एकदम भोली-भाली, नादान, एकदम मासूम और 2 साल की बच्ची बन जाती हैं। वो सलमान के सामने खुद को बहुत अच्छा दिखाने की कोशिश करती हैं। जबकि वह औंधे मुंह गिर जाती हैं। उन पर होस्ट की डांट का भी कोई असर नहीं पड़ता। और न शर्मिंदगी की एक शिकन माथे पर दिखाई देती।

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान बने कैप्टेंसी के दो दावेदार, हाथ मलते रह गए एल्विश और मनीषा रानी

मनीषा रानी ने खुद ही की छीछालेदर

लव एंगल शो के हर सीजन में देखा गया है। इस सीजन में भी हल्का-सा दिखा, जो था फलक और अविनाश का। हालांकि कभी कुछ ऐसा इन्होंने किया नहीं। बस दिल की बात बताई और फिर जो फैसला था, वो सरआखों पर। मगर मनीषा रानी ने तो हदें ही पार कर दी हैं। पहले जद हदीद के साथ उनका चिपकम-चिपकी चल रहा था। पहले हफ्ते में सलमान खान ने उनकी जद के साथ बॉन्ड की तारीफ की थी कि जो उनका हिंदी और इंग्लिश वाला कम्यूनिकेशन है, वो बाहर पसंद किया जा रहा है। मगर इसके बाद तो जैसे वो बौरा ही गईं। तारीफ सिर चढ़ गई। वह हेल्दी फ्लर्टिंग से एकदम चीप फ्लर्टिंग पर उतर आईं। सबसे चुम्मा मांगने का काम शुरू कर दिया। जो कतई घिनौना है।

elvish manisha

Elvish Yadav: इधर बेबिका धुर्वे के पापा ने की एल्विश के शादी की भविष्यवाणी, उधर घर पर हो गई 75 लाख की चोरी

मनीषा रानी की सामने आई सच्चाई

एल्विश यादव के पापा ने भी मनीषा रानी को फटकारा। क्योंकि उनके बेटे के साथ जो भी मनीषा अब करती स्क्रीन पर नजर आ रही हैं, वो न सिर्फ दर्शकों को बल्कि घरवालों के परिवारवालों को भी नागवार गुजर रहा है। हर कोई उनको ये बात बोल चुका है कि उनमें बहुत अहंकार आ गया है। लेकिन उन्हें किसी के ओपिनियन से मतलब नहीं। उन्हें पता नहीं ये कहां से गलतफहमी बैठ गई है कि वो रियल हैं और दर्शकों को उनका ये स्वभाव पसंद आ रहा है। वो जो कर रही हैं, सही कर रही हैं। जबकि मनीषा जी, ऐसा नहीं है। आप कतई रियल नहीं। आपने बनावटी चेहरा ओढ़ रखा है। जिससे पर्दा उतर चुका है। यहां तक कि उन्होंने जो घर में दोस्ती भी की है, उससे ऐसा लगता है कि वो फायदे और मतलब के लिए की है। क्योंकि अभिषेक मल्हान और एल्विश, दोनों ही बाहर बेहद पॉपुलर हैं। तो ऐसे में इनका भी कुछ फायदा तो हो ही सकता है।

नोट: ये विचार लेखक के हैं।



Supply hyperlink

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *