प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन कंफर्म हो गया है। गुरुवार, 25 मई को प्राइम वीडियो ने इसकी अनाउंसमेंट की। ग्लोबल हिट सीरीज के दूसरे वर्जन को रीन्यू किया कया है। रूसो हर एपिसोड को डायरेक्ट करने के लिए तैयार हैं और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डेविड नील शो रनर के रूप में लौट रहे हैं।Citadel का पहला सीजन रिलीज होने के लगभग एक महीने बाद ये अनाउंसमेंट की गई है। शो में प्रियंका चोपड़ा ने एजेंट नादिया सिंह का किरदार निभाया है, जो फाइल के अनुसार मर चुकी है। हालांकि, वो जिंदा है, लेकिन उसकी याददाश्त मिटा दी गई है। उसे ये सब याद करने के लिए मजबूर किया जाता है, क्योंकि उसकी मेमोरी में वो डिटेल्स हैं, जिससे वो और रिचर्ड मैडेन दुनिया को बचाने में मदद करेंगे। ये शो कब आएगा, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
‘सिटाडेल’ का इंडियन वर्जन
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
‘सिटाडेल’ का इंडियन वर्जन
प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वो बॉलीवुड मूवी ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी, जिसकी डायरेक्शन की कमान फरहान अख्तर के हाथ में है। वो कॉमेडी मूवी Heads of State’ में भी होंगी।