टीवी सीरियल ‘पांड्या स्टोर’ जो कि टीआरपी के टॉप 5 शोज में शामिल रहता है। इससे जुड़ी एक खबर सामने आई है। देव का किरदार निभाने वाले अक्षय खरोडिया ने इस शो को एक तरह से अलविदा कह दिया है। वह अब तीर्थ स्थानों के दर्शन के लिए निकल चुके हैं। उनका कहना है कि अब वो देश के 108 मंदिरों के दर्शन करेंगे और ऐसा करने में उनको दो साल लगेंगे। साथ ही वो उन मंदिरों से जुड़ी कहानियां भी लोगों के बीच ले आएंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें इस बात की जानकारी दी थी।

अक्षय खरोडिया ने Pandya Retailer में देव के रोल से पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसमें वह धरा के देवर के कैरेक्टर में खूब वाहवाही लूट रहे थे। मगर अब वो इसमें नजर नहीं आएंगे क्योंकि वह एक अलग ही यात्रा पर निकल चुके हैं। एक्टर अक्षय खरोडिया ने इंस्टाग्राम पर गंगा आरती से लेकर गंगा घाट और तमाम मंदिरों की झलकियां शेयर की है। साथ ही लिखा है- 108 प्राचीन मंदिर – 108 अनसुनी कहानियां
चलिए मेरे साथ धर्म यात्रा पर और जानिए कुछ प्राचीन अनसुनी कथाएं।

धर्म यात्रा पर निकले अक्षय खरोडिया

‘बॉलीवुड लाइफ’ से बात करने के दौरान अक्षय खरोडिया ने कहा कि उनक बचपन से ही पौराणिक और धार्मिक चीजों में इंट्रेस्ट रहा है। उन्हें उनके दादाजी इससे जुड़ी कहानी सुनाते थे तो पेरेंट्स भी भजन और हवन के लिए बाहर ले जाते थे। ऐसे में उन्होंने अपनी संस्कृति के बारे में काफी कुछ सीखा है। बचपन से ही उनके दिमाग में ये सारी चीजें बैठ गई थीं। उन्होंने बताया है कि उनको ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ के बारे में भी जानने की बहुत उत्सुकता रहती थी। इसलिए अब उन्होंने ये कदम उठाया है जिससे अब वो सभी देवी-देवताओं के बारे में जान सकेंगे।

KKK13 में जाने से पहले अब्दु के साथ शिव ने की जमकर मस्ती, वीडियो वायरल

बेटी का सेलिब्रेट किया बर्थडे

बता दें कि ‘पांड्या स्टोर’ (Pandya Retailer Forged) फेम अक्षय खरोडिया (Akshay Kharodia- Divya Punetha Child Lady) पिछले साल 2022 के अप्रैल महाने में पापा बने थे। उनकी पत्नी दिव्या पुनेथा ने बेटी को जन्म दिया था। 27 की उम्र में एक्टर ने इस साल 2023 में बेटी के एक साल पूरा होने पर वो 5000 साल पुराने बद्रीनाथ के गोपेश्वर मंदिर गए थे। वहां उसका जन्मदिन मनाया था।



Supply hyperlink

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *