इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा (Parineeti and Raghav) सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। हालांकि, परिणीति और राघव दोनों की तरफ से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
क्या परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक-दूजे को कर रहे डेट? डिनर के बाद अब लंच पर किया गया स्पॉट
पहले डिनर पर साथ देखा गया
परिणीति और राघव को एक दिन पहले डिनर पर साथ देखा गया। दोनों ने मैचिंग के कपड़े भी पहने थे। उन्हें मुंबई के आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे और इनकी चर्चा होने लगी।
डिनर के बाद लंच भी साथ किया
अभी लोग कुछ समझ ही पाते कि आज दिन में परिणीति और राघव दोनों लंच पर भी साथ नजर आए। बस फिर क्या था, दोनों की डेटिंग की खबरें उड़ने लगीं। कहा जाने लगा कि वे रिलेशनशिप में हैं। इससे पहले लंदन में भी एक एवेंट भी दोनों थे।