Rekha और Saroj Khan के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ था, जो बात झगड़े तक पहुंच गई थी? यह 1990 की बात है और इस बारे में सरोज खान ने भी बाद में एक इंटरव्यू में बताया था। झगड़ा फिल्म ‘शेषनाग’ के सेट पर हुआ था। उस फिल्म में रेखा के अलावा जीतेंद्र और ऋषि कपूर नजर आए थे।
रेखा और सरोज खान, फोटो: social media
सरोज खान ने बताई थी वजह
‘शेषनाग’ के लिए डायरेक्टर के.आर. रेड्डी ने सरोज खान को कास्ट किया था। सरोज खान ने ही इस फिल्म के सारे गानों को कोरियोग्राफ किया था। इसी फिल्म के गाने ‘ओ मेरे दुश्मन’ में सरोज खान को रेखा को कोरियोग्राफ करना था। पर कुछ ऐसा हुआ कि रेखा रोने लगी थीं। फिर तो पूरी बात मीडिया के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में फैल गई। बाद में एक इंटरव्यू में सरोज खान ने रेखा संग झगड़े की वजह बताई थी।

रेखा और सरोज खान, फोटो: social media
रेखा से कही थीं ये बातें
‘लहरें’ के मुताबिक, सरोज खान ने कहा था, ‘मेरे और रेखा के बीच कोई गलतफहमी नहीं थी। विवाद तो बेवजह बना दिया गया था। मैंने पूछा था कि रेखा जी, मुझे ऐसा लगता है कि आपको मुझसे कोई प्रॉब्लम है। आपको मुझसे एलर्जी है। मैं आपको रिहर्सल के लिए बुलाती हूं, पर आप आई नहीं। अब आप शूटिंग के लिए आई हो तो कह रही हो कि मैं ठीक नहीं हूं। तो या तो अपना डांस मास्टर बदलवा लो या फिर प्रोड्यूसर से कह दो कि आप मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं। कुछ तो गड़बड़ है। आप मेरे साथ काम नहीं करना चाहतीं।’
रोने लगी थीं रेखा, बाद में सब हुआ ठीक
इसी इंटरव्यू में सरोज खान ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने रेखा को डांटा तो वह रोने लगी थीं। उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। सरोज खान ने कहा था कि हर एक्टर का कोई न कोई फेवरेट कोरियोग्राफर होता है। उन्हें लग रहा था कि रेखा उनके साथ काम करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। सरोज खान ने कहा था कि जब उन्होंने रेखा को डांटने के बाद उनका चेहरा देखा, तो उनकी आंखों में आंसू थे। तब सरोज खान ने रेखा से कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा है और उन्हें शूटिंग करनी चाहिए। तब रेखा शूट के लिए तैयार होने चली गईं। सरोज खान ने बताया था कि रेखा के फेवरेट कोरियोग्राफर कमल थे। लेकिन तमाम मतभेद और झगड़े के बावजूद रेखा और सरोज खान ने ‘ओ मेरे दुश्मन’ गाना साथ में किया और यह हिट रहा। बाद में सरोज खान और रेखा के आपसी रिश्ते भी ठीक हो गए थे।