देशभर में जहां 8 मार्च को धूमधाम से होली मनाई जाएगी, वहीं मुंबई में 7 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। फिल्म और टीवी स्टार्स पूरी तरह से रंग में सराबोर हैं। करीना कपूर खान ने घर पर खूब रंग और गुलाल उड़ा। बेबो ने अपने दोनों बेटों- तैमूर और जेह अली खान के साथ खूब होली खेली और तस्वीरें शेयर की हैं।

Kareena Kapoor ने होली के सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और साथ में लिखा है कि आज अच्छी नींद आने वाली है। करीना ने जहां ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है, वहीं जेह और तमूर रंग से सराबोर और हाथ में पिचकारी लिए दिखे। करीना कपूर ने पोस्ट में लिखा है, ‘इस धमाकेदार होली के बाद जो शानदार झपकी हम लोग लेने वाले हैं, उसका हम बेसब्री से इंतजार कर र रहे हैं। आप सभी की जिंदगी में रंग, प्यार और खुशियों की बारिश हो। हैप्पी होली।’

फोटो: Insta/kareenakapoorkhan

करीना कपूर की होली सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर फैन्स से लेकर सेलेब्स के खूब कमेंट आ रहे हैं और वो भी होली विश कर रहे हैं। करिश्मा कपूर से लेकर मनीष मल्होत्रा और रिया कपूर ने भी करीना की इन तस्वीरों पर प्यार बरसाया है। हालांकि इस बार होली सेलिब्रेशन में करीना और बच्चों के साथ सैफ अली खान नहीं थे।

jeh holi

फोटो: Insta/kareenakapoorkhan

‘हिन्दू धर्म में ऐसा नहीं होता मैडम’, शिल्पा शेट्टी का होलिका दहन वाला वीडियो देख लोग बौखला उठा हैं

रंग उड़ाते तैमूर और जेह, करिश्मा का जश्न

होली पर तैमूर और जेह ने खूब जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। तस्वीर में दोनों भाई रंग से भरे और भीगे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं करिश्मा कपूर ने भी खूब होली खेली और जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। करिश्मा ने अपने घर पर होली खेली, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

कपूर खानदान की होली

करीना की शादी भले ही पटौदी परिवार में हुई है, लेकिन वह होली से लेकर दिवाली और ईद तक सारे त्योहारों को बच्चों और परिवार के साथ शिद्दत से मनाती हैं। लेकिन जब भी बॉलीवुड की होली की बात होती है तो वही कपूर खानदान की होली याद आ जाती है। अब भले ही कपूर परिवार सिर्फ घर में होली मनाता हो, लेकिन एक समय था जब पूरी फैमिली बॉलीवुड के साथ आरके स्टूडियो में होली मनाते थी। राज कपूर किन्नर समुदाय के साथ होली मनाते थे। पूरा बॉलीवुड आरके स्टूडियो में होली खेलने के लिए जमा होता था।



Supply hyperlink

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *