ससुराल सिमर का एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। शोएब इब्राहिम और दीपिका जल्द ही पहले बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल में ही दोनों बेबीमून पर भी गए थे। दोनों ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर वीडियो भी शेयर किया था जहां उन्होंने रिजॉर्ट की तमाम जानकारी दी थी। अब दीपिका कक्कड़ एक बार फिर नजर आईं। उन्होंने बातों ही बातों में डिलीवरी डेट को लेकर भी बताया। साथ ही पपाराजी से बातचीत की। आइए दिखाते हैं प्रेग्नेंट दीपिका कक्कड़ का लेटेस्ट वीडियो जहां वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का वीडियो पपाराजी ने शेयर किया। इस वीडियो में वह सूट में नजर आईं। एक्ट्रेस ने तीन महीने की प्रेग्नेंसी के बाद इस गुडन्यूज को शेयर किया था। अब जल्द ही उनके घर में नन्हे मेहमान का वेलकम होने वाला है।
कब होगी दीपिका कक्कड़ की डिलीवरी
हाल में ही जब दीपिका कक्कड़ बाहर नजर आईं तो पपाराजी ने उन्हें क्लिक किया। यहां उन्होंने पपाराजी से बात की और उनका शुक्रिया किया। इस बीच वह कहती हैं- बस बहुत जल्द की किलकारियां गूंजने वाली है। तभी पीछे से एक फोटोग्राफर 21 तारीख का नाम लेते हैं इस पर दीपिका ने हामी भी भरी। वहीं कुछ यूजर ने एक्ट्रेस को दाने मारे। कुछ ने नोटिस किया कि एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी में हील पहनी है तो दूसरे ने कहा कि ये ओवरएक्टिंग की दुकान हैं।
क्या क्या दीपिका कक्कड़ को सुननी पड़ी थी बातें
हाल में ही दीपिका कक्कड़ ने ट्रोलर्स को लताड़ लगाई थी। उनके शोहर शोएब इब्राहिम ने भी वीडियो के जरिए बेतुकी बातों पर नाराजगी जाहिर की थी। दरअसल बीते कुछ दिनों एक्ट्रेस को ट्रोल किया गया कि वह प्रेग्नेंसी का ड्राम कर रही हैं। इसे उन्होंने नौटंकी बना रखा है। इतना ही नहीं उनके एक्स हसबैंड को लेकर भी उन्हें ताने मारे गए थे।