मन और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग की कई शैली को अपनाया जा सकता है। प्रत्येक शैली दूसरे से थोड़ी अलग है। इंस्ट्रक्टर के आधार पर भी विविधतायें मिल जाती हैं। योग की कुछ शैलियां समग्र योग अनुभव में वृद्धि करती हैं। इसे न्यू कमर और लंबे समय से पेशेवर व्यक्ति भी अपना सकते हैं। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ होता है। इन दोनों योग से वेट लॉस (power yoga to lose weight) भी होता है। आइये सबसे पहले योग शैलियों से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
क्या हो सकते हैं योग शैलियों के फायदे (yoga types for weight loss)
जिंदल नेचरक्योर इंस्टीटयूट के चीफ योग ऑफिसर डॉ. राजीव राजेश कहते हैं, ” इन दिनों योग से जुड़ने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। योग शरीर को बेहतर लचीलापन और ताकत प्रदान करता है। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। इससे मानसिक स्पष्टता और आंतरिक शांति भी मिलती है। योग शैलियों से से भागदौड़ भरी जिंदगी के तनावों से राहत मिलती है। यह माइंडफुलनेस पैदा करने और संतुलन खोजने का एक शक्तिशाली उपकरण बन गया है। यह सभी उम्र, बैकग्राउंड और फिटनेस लेवल के शौकीनों को एकजुट करता है। तंदुरुस्ती के लिए योग एक अनिवार्य अभ्यास है, क्योंकि यह जीवन के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
यहां हैं योग की शैली
इन दिनों योग की कई शैली प्रचलित है। सभी का उद्देश्य मन और शरीर को स्वस्थ रखना है। पारम्परिक हठ योग के अलावा, विन्यास योग (Power Yoga), एरियल योग (Aerial Yoga), यिन योग (Yin Yoga), अयंगार योग (Iyengar Yoga), कुंडलिनी योग, अष्टांग योग भी हैं। यहां जानते हैं पॉवर योग और एरियल योग के बारे में।
क्या है विन्यास योग (Power Yoga)
योग इंस्ट्रकटर डॉ. कुलदीप परमार कहते हैं, ‘ विन्यास योग को पावर योग भी कहा जाता है। यह अपने प्रवाहपूर्ण और तेज गति वाले आसनों के लिए जाना जाता है। सांस लेने और छोड़ने की सही लय बनाकर सहजता के साथ अलग-अलग आसन किये जाते हैं। विभिन्न अभ्यासों की विविधता के कारण विन्यास योग विभिन्न आसनों का अपना मिश्रण बनाता है। पावर योग क्लास आरामदायक माहौल में किया जाता है। इसमें मूड के आधार पर योगासन के साथ सूदिंग म्यूजिक को भी शामिल किया जाता है।
कैसे करें पॉवर योग (How to do Power Yoga)
विन्यास योग मुख्य रूप से शरीर और सांस लेने पर ध्यान केंद्रित करता है। यह अपनी तेज गतिविधियों और तीव्र खिंचाव के लिए जाना जाता है। यह नये और पुराने का मिश्रण है, जो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इस योग के लिए शारीरिक और मानसिक स्तर पर फिट रहना जरूरी है।
क्या है एरियल योगा (Aerial Yoga)
डॉ. कुलदीप के अनुसार, एरियल योगा बिल्कुल नए प्रकार का योग है, जो अमेरिका से भारत आया है। इसमें एक बड़े स्लिंग की मदद ली जाती है। स्लिंग की मदद से जमीन से ऊपर तैरते हुए हवा में आसन किया जाता है। ट्रेडिशनल योग में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आपके लिए बहुत मजेदार साबित होगा। यह पीठ को राहत देने का एक बढ़िया तरीका है। यह पूरे शरीर को मजबूत बनाता है। एरियल योग संतुलन को बेहतर बनाता है और शरीर को बिल्कुल नए तरीके से जानने का अवसर देता है।
कैसे करें (How to do Aerial Yoga)
एरियल योग बिगिनर के साथ-साथ एक्सपीरियंस वाले लोगों के लिए भी बढ़िया है। इसे करने से पहले जांच लें कि आपके पास अच्छी कोर मांसपेशियां और जरूरी फिटनेस हो। इससे आसन के दौरान स्लिंग पर मजबूत पकड़ हो पाती है। ऊंचाई से भी आपको कोई डर नहीं हो।

अंत में
अलग तरह की योग शैली को योग्य प्रशिक्षक की देखरेख में ही करें। चाहे पॉवर योग हो या एरियल योग ध्यान दें कि सभी प्रकार के योग के लिए आरामदायक और हवा आर-पार होने वाले ड्रेस पहनना जरूरी है। इससे स्वतंत्र रूप से योग करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें :- Stress and Belly fat : लंबे समय से चला आ रहा तनाव भी बढ़ा देता है बैली फैट, जानिए इसे कैसे कंट्रोल करना है