इस खबर को सुनें

स्त्री के लिए मां बनना बेहद सुखद फील देता है। गर्भावस्था के समय स्त्री के शरीर, स्किन में बदलाव होते हैं। गर्भावस्था के समय स्त्री के पेट का आकार जिस तरह बढ़ता है, उसी तरह स्किन में भी खिंचाव बढ़ता है। जिससे पेट में स्ट्रेच मार्क्स पड़ने लगते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान ही इन स्ट्रेच मार्क्स पर ध्यान देना जरूरी है। यदि इन्हें उस समय इग्नोर कर दिया जाए, तो ये जल्दी नहीं जाते। यही वजह है कि बहुत सी महिलाओं के पेट पर हमेशा स्ट्रेच मार्क्स दिखाई देते रहते हैं। मगर आप चिंता न करें, क्योंकि घरेलू नुस्खों (Stretch Marks Home Remedies) से इन्हें दूर किया जा सकता है।

क्यों हो जाते हैं स्ट्रेच मार्क्स

दस सालों से ब्यूटी एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहीं आकांक्षा चुतुर्वेदी कहती हैं कि प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स होना बिल्कुल सामान्य है। ये मार्क्स 13वें सप्ताह से लेकर 21वें सप्ताह के बीच आना शुरू हो जाते हैं। इससे बचाव के लिए घरेलू नुख्से आजमा कर समस्या से निजात पाई जा सकती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, समय पर ध्यान दिया गया तो इसे सही किया जा सकता है।

प्रेगनेंसी के दौरान स्त्री को कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से कई महिलाएं चिंतित भी हो जाती हैं, क्योंकि स्ट्रेच मार्क्स देखने में भी सही नहीं लगते।

आकांक्षा चतुर्वेदी स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए ये घरेलू नुस्खे सुझाती हैं

1 ऐलोवेरा जेल का करें प्रयोग

ब्यूटी एक्सपर्ट आकांक्षा कहती हैं कि ऐलोवेरा जेल बॉडी के लिए लाभकारी है। यह स्किन को स्मूद बनाने के साथ सुंदरता भी बढ़ाता है। स्ट्रेच मार्क्स से बचाव के लिए पैकेट में बिकने वाले ऐलोवेरा जेल के बजाए फ्रेश जेल का यूज़ करें।

त्वचा के लिए चमत्कार से कम नहीं है एलोवेरा जेल। चित्र : शटरस्टॉक

आप अपनी स्किन पर इसे 20 मिनट तक लगा कर रखें। फिर हल्के गुनगुने पानी से इसे वॉश कर लें। इस तरह ऐलोवेरा जेल का प्रयोग करने से स्ट्रेच मार्क्स कुछ हद तक खत्म हो जाएंगे।

2 पेट की मसाज करें

13वें सप्ताह से पेट में शुरू होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को रोकने के लिए पेट की मसाज हल्के हाथों से करें। मसाज के लिए आप जैतून, अरंडी, बादाम, सरसों, नारियल आदि तेल का प्रयोग कर सकती हैं। दिन में दो बार मसाज जरूर करें। इससे स्किन ड्राई नहीं होगी और आप खिंचाव के निशानों से बची रहेंगी।

3 शहद का करें प्रयोग

आपको जानकारी होगी कि शहद एक एंटीसेप्टिक की तरह प्रयोग में लाया जाने वाला पदार्थ है। पेट के स्ट्रेच मार्क्स को रोकने में यह भी मददगार है। इसका इस्तेमाल आप एक कपड़े में शहद लगा कर स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से पर लगाएं।

शहद को सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से उसे साफ कर लें। इसके साथ हो सके तो ग्लिसरीन और नमक डालकर स्क्रब बना लें। फिर इसे पेट पर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर अप्लाई करें।

4 अंडा भी है लाभकारी

अंडा सेहत के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। स्ट्रेच मार्क्स पर एप्लाई करने के लिए आप अंडे को बॉयल करें। इसके बाद उसे छील लें, अब सफेद वाले हिस्से को अपने स्ट्रेच मार्क्स पर अप्लाई करें। सूखने पर हल्के गर्म पानी से साफ करें। वॉश करने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

 

egg yolk skin care me faydemand hai
अंडा स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

5 आलू हटाएगा स्ट्रेच मार्क्स

आलू में फाइटोकेमिकल्स और पॉलिफेनॉल नामक तत्व पाए जाते हैं। यह स्किन टेक्सचर को खूबसूरत बनाता है। स्ट्रेच मार्क्स पर आलू लगाने के लिए इसका रस निकाला होगा, आलू छील कर भी स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर हल्के हाथ से मसाज कर सकते हैं। आलू का पानी सूखने के बाद हल्के गर्म पानी से इस साफ कर लें।

यह भी पढ़ें – Skin care mistakes : हर ट्रेंडिंग रील आपकी स्किन के लिए नहीं बनी, इन 5 स्किन केयर गलतियों से बचना है जरूरी



Source link