भारतीय त्योहारों में अपनों की खुशियों के साथ-साथ मिठाई भी ख़ास मिठास घोलती है। भारत में होने वाले तमाम त्योहारों में मिठाइयों का अलग ही महत्व होता है। कोई भी त्योहार हो, मिठाई के बिना वह अधूरा है। पर जब आपके परिवार में कोई डायबिटीज से ग्रस्त हो, तब इन मिठाइयों को चुनते वक्त भी आपको बहुत सावधान रहना है। इसलिए अगर आप जन्माष्टमी पर कोई डायबिटीज फ्रेंडली मिठाई ढूंढ रही हैं, तो अंजरी की बर्फी (Anjeer Ki Barfi) है आपके लिए खास। तो फिर बिना देर किए नोट कीजिए इसकी रेसिपी और फायदे।

जन्माष्टमी अब केवल उत्तर भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मनाया जाने वाला त्योहार बन गया है। हर उम्र और हर वर्ग के लोग इसे बहुत खुशी से मनाते हैं। इस दिन लोग कान्हा जी के लिए तरह-तरह के भोग तैयार करते हैं। इनमें मिठाइयों की भी अच्छी खासी संख्या होती है। इस अवसर पर आप हेल्दी और टेस्टी ‘अंजीर की बर्फी’ को भी श्री कृष्ण के भोग में शामिल कर सकती हैं।

अंजीर का सेवन करना ज्‍यादा फायदेमंद है। चि‍त्र : शटरस्‍टॉक

पहले जान लेते हैं सेहत के लिए अंजीर के फायदे (Benefits Of Anjeer Ki Barfi)

1 हेल्थ बूस्टर होती है अंजीर

अंजीर स्वास्थ्य के लिए एक बूस्टर होती है। अंजीर का साइंटिफिक नाम ‘Ficus Carica’ होता है और ये एक तरह के पौधे की फली होती है, जिसका फल सूखे हुए रूप में मिलता है। अंजीर एक गूदेदार फल होता है, जिसके अंदर मीठा ‘गूदा’ पाया जाता है। यह एक फलदार पौधा होता है और इसका फल मीठा और स्वादिष्ट होता है। अंजीर स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है।

2 अंजीर में होते है कई पौष्टिक तत्व

ये स्वादिष्ट और पौष्टिक फल फाइबर, मिनरल्स और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से लबरेज़ होता है। ये सेहत के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। अंजीर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज़ को कम करने में मदद करता है, और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही अंजीर में ‘विटामिन के’ की मात्रा भी काफी होती है, जो खून को सुधारने में मदद कर सकता है और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

अंजीर में फाइबर, मिनरल्स सहित कई पोषक तत्व होते हैं। चित्र- शटरस्टॉक।

3 विटामिन ए का स्राेत है आंखों के लिए फायदेमंद

अंजीर में ‘विटामिन ए’ भी होता है, जो आंतों की क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही पोटेशियम से भरपूर अंजीर रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में भी अंजीर मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। अंजीर में बीटा-कैरोटीन प्रेसेंट होता है, जो रात को दिखाई देने में मदद कर सकता है और नाइट ब्लाइंडनेस के खिलाफ रक्षा कर सकता है। अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो तमाम इम्प्योरिटीज से आंखों की सुरक्षा करते हैं।

4 डायबिटीज़ कंट्रोल करती है अंजीर

अंजीर डायबीटीज को कंट्रोल करने में सहायक होती है। अंजीर में फाइबर, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। अंजीर में अंजीरीक एसिड पाया जाता है जो डायबीटीज़ के प्रबंधन में मदद करती है। यह ब्लड शुगर को सामान्य स्तर पर बनाए रखने में भी मदद करता है।

अब नोट कीजिए हिंदी में अंजीर की बर्फी की रेसिपी (Anjeer ki barfi recipe in Hindi)

अंजीर की बर्फी बनाना बेहद ही आसान है। अगर आपको अंजीर की बर्फी खानी है तो आप किसी और पर निर्भर न रहें बल्कि कुछ चीज़े और साधन जुटा कर आप अपने आप ही ये स्वादिष्ट मिठाई बना सकतीं हैं।

अंजीर की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए:

1 कप सूखे हुए अंजीर
1/2 कप ब्राउन शुगर या देसी खांड
2 छोटे चम्मच घी
1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

अंजीर की बर्फी (Anjeer Ki Barfi) बनाने के लिए सबसे पहले अंजीर को धोकर अच्छे से सूखा दें और उन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें कटे हुए अंजीर के टुकड़ें डालें। साथ ही ब्राउन शुगर या देसी खांड और इलायची पाउडर भी डालें।

मिश्रण को मध्यम आंच पर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब उसे एक थाली में डाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद उसे बर्फी के रूप में काट लें और कान्हा जी को इस स्वादिष्ट मिठाई का भोग लगाएं।

यह भी पढ़ें: इस जन्माष्टमी से आप भी अपनी डाइट में शामिल करें श्री कृष्ण का पसंदीदा सफेद मक्ख़न, सेहत को मिलेंगे ये 6 फायदे



Source link