अमरांथ को रामदाना और राजगिरा के नाम से भी जाना जाता है, यह भारत में उगाए जाने वाले सबसे पुराने अनाजों में से एक है। अमरांथ प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, विटामिन और कई महत्वपूर्ण मिनरल्स सहित विभिन्न स्वस्थ गुणों से भरपूर होता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। राजगिरा का दैनिक सेवन आपको सूजन से लड़ने, दिल को मजबूत करने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और हड्डी, दृष्टि, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। इसे आप टिक्की, कूकीज, लड्डू, कपकेक और रोटी जैसे व्यंजनों के माध्यम से डाइट में शामिल कर सकती हैं।
फिटनेस एक्सपर्ट आरती पांडे ने राजगिरा के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताते हुए इसे डाइट में शामिल करने की सलाह दी है (how to add amaranth in daily diet)। तो चलिए आज हेल्थ शॉट्स के साथ जानते हैं सालों से उपजाए जा रहे इस अनाज के फायदे (benefits of amarnath)।
यहां जानें राजगिरा के कुछ महत्वपूर्ण फायदे
1. इन्फ्लेमेशन कम करता है अमरनाथ
इन्फ्लेमेशन एक सामान्य इम्यून रिस्पांस है जो शरीर को चोट और इंफेक्शन से बचाता है। हालांकि, क्रॉनिक इन्फ्लेमेशन विभिन्न प्रकार के क्रॉनिक बीमारियों का कारण बन सकता है, जैसे कि कैंसर, डायबिटीज और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार राजगिरा में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है, जिसका शरीर पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।
2. सामान्य रहता है कोलेस्ट्रॉल का स्तर
कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद एक प्रकार का फैट है जो ब्लड में बनता है। शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रोल का स्तर आर्टिरीज को ब्लॉक कर सकता है और हृदय संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित स्टडी के अनुसार राजगिरा में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, साथ ही साथ गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे आपका शरीर स्वस्थ और संतुलित रहता है।
यह भी पढ़ें : Hariyali Teej : हेल्दी और ग्रीन रेसिपीज के साथ अपनी तीज की पार्टी में लगाएं सेहत का तड़का
3. वेट लॉस में मददगार है
यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं तो बेफिक्र होकर राजगीरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं, जो वेट लॉस को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित अध्ययन के अनुसार हाई प्रोटीन खाद्य पदार्थ घ्रेलिन के उत्पादन को कम कर देता है, जिससे कि आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आपका कैलोरी और फैट इंटेक सीमित रहता है।
इतना ही नहीं इसका सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है और आपके पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रहने में मदद करता है। यदि आप मोटापे से परेशान हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति लाइफस्टाइल डिसऑर्डर से परेशान है तो वे भी इसे अपनी डाइट का हिस्सा बन सकते हैं।

4. ग्लूटेन फ्री है अमरांथ
ग्लूटेन एक प्रकार का प्रोटीन है जो कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। वहीं सलिएक डिजीज से पीड़ित व्यक्ति में ग्लूटेन इम्यून रिस्पांस को ट्रिगर करता है जिससे कि डाइजेस्टिव ट्रैक्ट में इन्फ्लेमेशन और अन्य डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा कुछ लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी होती है, ऐसे में इसके सेवन से उनमें डायरी, ब्लोटिंग, गैस जैसे नेगेटिव सिम्पटम्स देखने को मिलते हैं।
ऐसे में राजगीरा प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन फ्री होता है, जिसे ग्लूटेन सेंसेटिव लोग बेफिक्र होकर इंजॉय कर सकते हैं। इसके अलावा क्विनोआ, बाजरा, ओट्स, ब्राउन राइस आदि भी ग्लूटेन फ्री अनाजों में आते हैं।
जानें किस तरह डाइट में शामिल करना है अमरांथ
1. इसे अंकुरित करें
अमरांथ को पकाना बेहद आसान है और आप तरह-तरह के व्यंजनों को बनाने में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, इसे पकाने के पहले पानी में भिगोकर स्प्राउट करने से इसके फायदे बढ़ जाते हैं। अंकुरित राजगीरा को पचाना अधिक आसान होता है। साथ ही साथ शरीर को इसके पोषक तत्व की गुणवत्ता भी अधिक मिल पाती है। वहीं शरीर में महत्वपूर्ण मिनरल्स का अवशोषण भी बढ़ जाता है।
2. स्मूदी में जोड़ें पोषण
अमरांथ को अपनी स्मूदी में फाइबर की गुणवत्ता जोड़ने के लिए मिला सकती हैं। इसके साथ इसमें मौजूद अन्य महत्वपूर्ण विटामिन मिनरल्स की गुणवत्ता भी आपकी स्मूथ में ऐड हो जाती है, जिससे कि आपकी साधारण स्मूदी से आपको कई फायदे मिलते हैं।

3. चपाती के रूप में लें इसका आनंद
राजगीरा के आटे से चपाती तैयार कर इसके पोषक तत्व का आनंद ले सकती हैं। इसके अलावा आप अपने नियमित चपाती के आटे में राजगिरा का आटा मिलाकर इसे अपने नियमित डाइट में शामिल कर सकती हैं।
4. सूप में लाए स्वाद
आपके सूप में गाढ़ापन लाने के साथ ही यह पोषक तत्वों की गुणवत्ता भी जोड़ देता है। इसे आप ब्रेकफास्ट में भी एंजॉय कर सकती हैं। इसके अलावा पास्ता, चावल जैसे व्यंजनों के साथ इसे मिलना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें : Onam Recipe : पारंपरिक इंजी पुली करी के साथ सेलिब्रेट करें ओणम का स्वागत, सेहत के लिए भी है फायदेमंद