हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को आज शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत हुई है। अमेरिकी बाजार में बड़ी खरीदारी लौटने, यूरोपीय और एशियाई बाजार में तेजी के दम पर भारतीय शेयर बाजार खुलते ही उड़ान भर रहा है। शेयर बाजार के सभी इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इसकी बदौलत बीएसई सेंसेक्स 443.27 अंक उछलकर 58,078.11 अंक पर पहुंच गया है। निफ्टी में दमदार तेजी है। निफ्टी 147.80 अंक चढ़कर 17,133.40 अंक पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एसजीएक्स निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 17100 के पार ट्रेड कर रहा है। एशियाई बाजारों में निक्केई, कोस्पी, हेंगसेंग इंडेक्स करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार डाउ जोंस कल 370 अंक चढ़कर बंद हुए थे। इसके दम पर भारतीय बाजार आज कुलांचे मार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल 28 शेयरों में तेजी है। वहीं, निफ्टी हीड मैप देखें तो निफ्टी 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।